Home » Blog » डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

by bhavishyakiudaan

हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण के संरक्षणार्थ पौंधारोपण किया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर पेड़-पौंधों के महत्व का उल्लेख करते हुये कहा कि पेड़-पौधों का असर जलवायु परिवर्तन व वर्षा पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि इधर कुछ समय से वर्षा का स्वरूप बदलने से यह देखने में आ रहा है कि बेमौसम सामान्य से अधिक या कम वर्षा होने से कृषि, वानिकी आदि अनेक आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। इसलिये हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि पर्यावरण के संरक्षण के लिये अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाने के साथ ही पौंधों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद राजीव शर्मा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, बड़ी संख्या में आपदा मित्र सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।