शिलांग : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी नई नवेली पत्नी सोनम संग 20 मई को शिलांग हनीमून पर निकले थे। लेकिन 25 मई के बाद दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया। फोन बंद, कोई सुराग नहीं। 10 दिन बाद शिलांग में राजा की लाश मिली, लेकिन सोनम का कहीं अता-पता नहीं था।
